अम्बेडकर नगर के खाली प्लॉट में चल रहा था जुए का खेल, 52 ताश के पत्ते और गमछे का फड़ भी मिला
संवाददाता / कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ से 2,350 रुपये और जामा तलाशी से 15,540 रुपये समेत कुल 17,890 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक गमछे का फड़ और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को थाना रूरा पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर स्थित छोटे लाल के खाली प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह आरोपियों को शाम करीब 5:20 बजे हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से माल फड़ के 2,350 रुपये तथा जामा तलाशी में 15,540 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा मौके से 52 ताश के पत्ते, एक गमछे का फड़ और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
इन छह आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान—
- अंन्सू पुत्र राजकुमार, निवासी वार्ड नंबर-2, अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
- आशिफ पुत्र मो. सदीक, निवासी सिंधी भट्ठा रामनगर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
- अभिषेक कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी कारी करवारी प्रेमादेवी, थाना रूरा, कानपुर देहात।
- लालजी पुत्र नत्थू, निवासी ग्राम अम्बरपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
- मयंक पुत्र संतोष, निवासी ग्राम जिनई बनीपारा, थाना रूरा, कानपुर देहात।
- संतोष उर्फ कल्लू पुत्र रामरतन, निवासी मोहल्ला गणेशगंज, थाना रूरा, कानपुर देहात।
जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रूरा में मु0अ0सं0 280/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
यह सामान हुआ बरामद
- जुए की फड़ से ₹2,350
- जामा तलाशी से ₹15,540
- कुल नकद ₹17,890
- 52 ताश के पत्ते
- 01 गमछे का फड़
- 04 मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा रूरा
- कांस्टेबल 114 सुरेश कुमार
- कांस्टेबल 350 कृष्णा चौधरी
- कांस्टेबल 733 नितिन कुमार
- कांस्टेबल 803 राजीव कुमार