यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह चौराहे पर हेलमेट वितरण

संवाददाता
उरई/जालौन

दिनांक 25 मार्च 2026 को जीवन ज्योति चंद्र कमल अकादमी, कालपी रोड उरई द्वारा यातायात पुलिस टीम के सहयोग से शहीद भगत सिंह चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा हेलमेट पहनने के महत्व को समझाना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार शर्मा एवं प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। साथ ही जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से यह संदेश दिया कि हेलमेट केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है।

यातायात प्रभारी ने बताया कि यह तीन दिवसीय जागरूकता अभियान है, जिसके अंतर्गत आगे भी हेलमेट वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव निरंजन ने कहा कि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की प्रमुख आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के पर्यवेक्षण में संचालित प्रयासों के चलते जनपद जालौन में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, जिससे जनपद प्रदेश में बेहतर स्थिति बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *