संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक 08 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया तथा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शी पुलिसिंग की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया गया।