पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश, क्षेत्राधिकारियों ने भी सुनीं आमजन की समस्याएं

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों की विस्तार से जानकारी ली गई तथा उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई एवं न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार, न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस-जन संवाद को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

Back to list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *