संवाददाता
उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या का नियमानुसार प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।