उरई/जालौन।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन ने रिजर्व पुलिस लाइन उरई में दिनांक 17 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक चल रहे रिक्रूट आरक्षियों की आर.टी.सी. कोर्स की अंतर्गत विषयों की अंतिम परीक्षा का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने इंडोर परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई गई, जिससे सभी आरक्षियों का मूल्यांकन सुचारू एवं निष्पक्ष तरीके से हो सके।