संवाददाता, कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना भोगनीपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17.04.2026 को अभियुक्त हरगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी, पुत्र स्वर्गीय इंदजीत, निवासी ग्राम असेवा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात द्वारा वादिनी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने, शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने तथा परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मु.अ.सं. 132/2026 धारा 64(1)/351(3)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने दिनांक 21.04.2026 को नामजद अभियुक्त हरगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी (उम्र लगभग 38 वर्ष) को सिखमापुर मोड़, पुखरायां (भोगनीपुर) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
हरगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी, पुत्र स्व. इंदजीत, निवासी ग्राम असेवा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 38 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु.अ.सं. 218/2014, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 420/467/468/471 भा.द.वि., थाना भोगनीपुर
- मु.अ.सं. 314/2014, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना भोगनीपुर
- मु.अ.सं. 556/2014, धारा 3 उ.प्र. गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना भोगनीपुर
- मु.अ.सं. 132/2026, धारा 64(1)/351(3)/333 बीएनएस, थाना भोगनीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह
- निरीक्षक बीरेन्द्र बहादुर यादव
- हे.का. 608 राजीव कुमार
- का. 418 गुलशन यादव