संवाददाता, जालौन।
वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेंढर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीष चन्द्र पाण्डेय पुत्र उमादत्त पाण्डेय निवासी ग्राम गडेरना थाना रेंढर जिला जालौन, आशाराम पुत्र श्री माताप्रसाद निवासी ग्राम मतवानी थाना रेंढर जिला जालौन तथा संतोष पुत्र कल्लू बरार निवासी ग्राम क्योलारी थाना रेंढर जिला जालौन शामिल हैं।
पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।