गूगल मीट से एसपी ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों से शिकायतों की ली जानकारी, निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुना गया और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनके निस्तारण की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में कार्रवाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को समय से न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर लगातार निगरानी रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *