गजनेर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान थाना गजनेर पुलिस टीम ग्राम दुआरी से गंगरौली जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति पैदल जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, जिस पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दुआरी–गंगरौली मार्ग पर ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन के पास, सड़क से लगभग 50 कदम की दूरी पर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी लेने पर पहले युवक ने अपना नाम अजय सिंह उर्फ तनु (25 वर्ष) पुत्र शिव सिंह, निवासी ग्राम मानसिंह का पुरवा मजरा दुआरी, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात बताया। उसकी तलाशी में 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
दूसरे युवक ने अपना नाम रजत शुक्ला (24 वर्ष) पुत्र चुन्ना शुक्ला उर्फ अश्वनी शुक्ला, निवासी ग्राम दुआरी, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात बताया। उसकी तलाशी में 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 07 मार्च 2026 को पुलिस हिरासत में लेते हुए थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 0058/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे गांव में दहशत फैलाने, रौब जमाने और रंगबाजी करने के लिए तमंचा और कारतूस अपने पास रखते थे। पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

बरामदगी का विवरण

  • 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

  • 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 0058/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।

  2. मु0अ0सं0 0048/2026 धारा 351(3)/324(4)/3(5)/288 बीएनएस, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 शोभित कटियार, चौकी प्रभारी पामा

  • का0 281 सुनील कुमार

  • का0 357 राजेश कुमार

  • का0 379 अनुज कुमार

  • का0 सहचालक गणेश पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *