कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के आदेश पर जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच हेतु विशेष जांच टीम गठित की गई थी।
गठित जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक तहसील अकबरपुर शामिल थे। टीम ने दिनांक 16 मार्च 2026 को अपराह्न में अकबरपुर ओवर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र और अकबरपुर-बाढ़ापुर रोड पर स्थित दुकानों एवं होटल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण और छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि किसी भी दुकान या होटल प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध उपयोग नहीं हो रहा था।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम हेतु जांच टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों और प्रतिष्ठानों पर नियमित छापेमारी की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई से उपभोक्ताओं को उचित आपूर्ति और अवैध व्यापार से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।