एसपी जालौन ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने सोमवार को क्षेत्राधिकारियों एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराया जाए।

एसपी ने कहा कि थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानों पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं की जानकारी ली और प्रकरण की स्थिति के अनुसार संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार रखने तथा पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। फरियादियों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *