चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ ने श्रीलंका को रौंद डाला: 486 की दर्दनाक मौत, हजारों घर तबाह, पूरा द्वीप सैलाब में डूबा

एजेंसी

श्रीलंका चक्रवाती तूफान दित्वाह से बुरी तरह बर्बाद हो चुका है। अब तक 486 लोगों की मौत हो चुकी है और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। चक्रवाती तूफान के असर से श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन की त्रासदी अभी भी जारी है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास और निर्माण मंत्री सुसील रणसिंघे से मुलाकात की। इस मुलाकात में चक्रवाती तूफान से हुई भारी तबाही और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। भारतीय उच्चायुक्त ने दी सहायता की जानकारी

भारतीय उच्चायुक्त ने शुक्रवार को साझा एक पोस्ट में बताया कि त्रासदी के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास की जरूरतों पर चर्चा की गई।

आंकड़ों के मुताबिक चक्रवाती तूफान के बाद श्रीलंका में 2,303 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि 52,489 घरों को नुकसान हुआ है। भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पहले ही श्रीलंका को मानवीय मदद दे रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री और जरूरी औषधीय चीजें शामिल हैं। तूफान राहत पहुंचाई जा रही है।

और 341 लोग लापता हैं। देश के कई इलाकों में अभी भी भयंकर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *