मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 19.12.2025 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपदीय थाना पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस द्वारा महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा के तहत महिलाओं को फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना, आत्मनिर्भर बनाना तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में निडर होकर सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *