कानपुर देहात | 21 जनवरी 2026
नामित सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात हिमांशु कुमार सिंह (ए.जे.एस.) ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद कानपुर देहात को अवगत कराया गया है कि बालक कन्हैया कुमार, निवासी ओरमांझी, जिला रांची (झारखंड), दिनांक 22 नवम्बर 2025 से लापता है।
उक्त प्रकरण के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जनहित में निर्देशित किया गया है कि गुमशुदा बालक की जानकारी को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से समस्त दैनिक समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया माध्यमों में निःशुल्क प्रसारित किया जाए, जिससे बालक की शीघ्र खोज सुनिश्चित की जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो वह संबंधित पुलिस थाना अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात को तत्काल सूचित करें।
जनहित में जारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
कानपुर देहात