अनुवादित न्यायिक निर्णयों के प्रति जागरूकता एवं उपयोग बढ़ाने के निर्देश

कानपुर देहात | 21 जनवरी 2026

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा अनुवादित न्यायिक निर्णयों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जारी पत्रों के माध्यम से यह निर्देशित किया गया है कि उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायालयों के ऐसे न्यायिक निर्णय, जिनका हिंदी एवं अन्य भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरल एवं सहज भाषा में न्यायिक निर्णयों की जानकारी प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा अनुवादित न्यायिक निर्णयों से संबंधित वेबसाइटों एवं लिंक को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से दैनिक समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया एवं विभिन्न विभागीय माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुवादित न्यायिक निर्णयों से संबंधित प्रमुख लिंक निम्नलिखित हैं—

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी न्यायिक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके, जिससे विधिक जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
कानपुर देहात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *