प्रधानमंत्री जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ

जालौन में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित, हजारों लाभान्वित

जालौन, 17 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग प्रकाशनार्थ)।
मा0 प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत जनपद जालौन में हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. धनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय उरई में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाना गरीब और जरूरतमंद वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का अभिनव प्रयास है।

  • अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 140 आयुष्मान आरोग्य मंडलों पर विशेष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

  • जिला अस्पताल उरई में आयोजित शिविर में 275 मरीजों की जांच, जिनमें 252 महिलाएं शामिल रहीं।

  • ब्लड डोनेशन कैंप में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • सीएचसी जालौन में 900 मरीजों का पंजीकरण और उपचार हुआ।

  • कोंच शिविर में 475 महिला मरीजों का उपचार किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा बहुएं और चिकित्सा अधिकारी मरीजों को जांच व उपचार सेवाएं दे रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक और नर्स नियमित सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तर पर ई-समितियां गठित की गई हैं और नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिविरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद भी किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *