संवाददाता
कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करवाई गई। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का परीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए।