जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पंचनद संगम का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद जालौन
दिनांक – 04 नवम्बर 2025

आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी जालौन श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार द्वारा पंचनद संगम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं पुलिस बल की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों/प्रभारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से सुनिश्चित की जाएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *