पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों/कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करते समय पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *