उरई पुलिस लाइन में एसपी जालौन ने ली परेड की सलामी, बैरकों व शाखाओं का किया निरीक्षण

संवाददाता
उरई/जालौन

शुक्रवार को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने आरटीसी कैडेटों की पीटी व परेड का निरीक्षण किया तथा अनुशासन और नियमों को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग दी।

परेड के पश्चात एसपी ने आरटीसी बैरकों, मैस परिसर एवं पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था तथा व्यवस्थापकीय मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा एसपी ने पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *