गणतंत्र दिवस से पूर्व लालपुर रेलवे स्टेशन पर सघन सुरक्षा चेकिंग, पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

संवाददाता — कानपुर देहात

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत लालपुर गाँव में पैदल गश्त करते हुए लालपुर रेलवे स्टेशन पर सघन सुरक्षा जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए गहन चेकिंग कराई। स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म तथा आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *