महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई
संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सट्टी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19 नवंबर 2025 को थाना सट्टी पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी (उम्र लगभग 17 वर्ष) को अभियुक्त बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 53/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त मोहित उर्फ राहुल पुत्र बृजकिशोर, निवासी ग्राम शाहजहांपुर, थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुकदमे में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान दर्ज किए गए। प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं ¾ पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
थाना सट्टी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहित उर्फ राहुल पुत्र बृजकिशोर को दिनांक 28 जनवरी 2026 को ग्राम अफसरिया मोड़ के पास, थाना क्षेत्र सट्टी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मोहित उर्फ राहुल पुत्र बृजकिशोर, उम्र लगभग 24 वर्ष
निवासी – ग्राम शाहजहांपुर, थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
थानाध्यक्ष – श्री कालीचरण
-
उप निरीक्षक – श्री कामता प्रसाद
-
हे0का0 584 – राजू त्यागी
-
का0 49 – रमेश कुमार