फरियादियों को न्यायपूर्ण निस्तारण का भरोसा
संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में आने वाले फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें न्यायपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उचित एवं न्यायोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।