थाना शिवली साइबर हेल्प डेस्क की सराहनीय पहल, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹73,285 वापस

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शिकायतकर्ता के खाते में ₹73,285 की धनराशि वापस कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता श्री उमेश पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी ग्राम भीखर नौबस्ता, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात का मोबाइल फोन दिनांक 31.10.2025 को चोरी हो गया था। इसके बाद साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते से ₹85,000 की अवैध निकासी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 01.11.2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना शिवली पुलिस की साइबर सेल हेल्प डेस्क ने त्वरित जांच एवं तकनीकी कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.02.2026 को पीड़ित के खाते में ₹73,285 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से राहत पाकर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से धनराशि निकल जाए, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

वापस कराई गई धनराशि

  • ₹73,285

धनराशि वापस कराने वाली थाना शिवली पुलिस टीम

  1. निरीक्षक श्री प्रवीन कुमार यादव

  2. महिला कांस्टेबल 1261 प्रीति सोनकर

कानपुर देहात पुलिस ने दोहराया कि साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *