संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 05 जनवरी 2026
जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराध की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक आवेदक के खाते से कटे ₹35,000/- की धनराशि को थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा शत-प्रतिशत वापस कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा, पुत्र श्री जगदीश चन्द्र, निवासी ग्राम बैरी सवाई, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात का मोबाइल फोन हैक हो गया था, जिसके पश्चात उनके बैंक खाते से ₹35,000/- की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में दिनांक 30.05.2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली पुलिस की साइबर सेल हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित जांच एवं प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि ₹35,000/- उनके खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की इस तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही से प्रसन्न होकर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
साइबर सुरक्षा हेतु अपील
यदि किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से धनराशि निकल जाती है, तो वह तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
वापस कराई गई धनराशि:
➡️ ₹35,000/-
धनराशि वापस कराने वाली टीम:
➡️ थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क)