06.7 किलोग्राम गांजा व मोटरसाइकिल बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी कस्बा राजपुर के सामने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति डिस्कवर मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाकर पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकन्दरा की ओर से भोगनीपुर की ओर जा रहा है। चेकिंग के दौरान कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया।
जामा तलाशी में अभियुक्त ने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर, उम्र लगभग 42 वर्ष, बताया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 06 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹2,75,000) तथा एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 77 एच 7718 बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
-
06 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा (कीमत लगभग ₹2,75,000)
-
एक मोटरसाइकिल डिस्कवर संख्या यूपी 77 एच 7718 (सीज)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, एनडीपीएस एवं अन्य गंभीर धाराओं में अनेक अभियोग विभिन्न थानों में पंजीकृत रहे हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थाना राजपुर पुलिस