जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य से प्राप्त विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरणों की निस्तारण प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

जनसुनवाई के दौरान फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तर के समस्त अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *