पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय माती परिसर में सघन चेकिंग अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, जनपद कानपुर देहात के निर्देशन में दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायालय माती परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत न्यायालय के मुख्य द्वार एवं परिसर में एंटी-सैबोटाज चेक टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई। पुलिस बल एवं एंटी-सैबोटाज टीम ने पूरी सतर्कता के साथ चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रखना रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के सुरक्षा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *