परिवार परामर्श टीम के सहयोग से 07 परिवारों का कराया गया समझौता

परामर्श से टूटने से बचे परिवार, दंपतियों ने साथ रहने का लिया संकल्प

संवाददाता — उरई/जालौन

दिनांक 12.01.2026 को महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं केंद्र से जुड़े नामित सदस्यों द्वारा पति-पत्नी एवं अन्य परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुनते हुए प्रभावी काउंसलिंग की गई।

परामर्श प्रक्रिया के उपरांत कुल 07 परिवारों में आपसी सुलह कराई गई, जिससे परिवारों को बिखरने से बचाया जा सका। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी मतभेदों को संवाद के माध्यम से सुलझाने, किसी भी प्रकार का झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प लिया।

समझौते के दौरान दंपत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति विश्वास, संयम एवं सामंजस्य बनाए रखते हुए पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई। महिला परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से कई परिवारों में पुनः खुशहाली लौट सकी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *