संवाददाता — उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।