कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैक्टर-ट्राली पर लगाए गए रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप

यातायात सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष अभियान

जनपद कानपुर देहात | दिनांक : 13 अक्टूबर 2025 | सूचना विभाग प्रकाशनार्थ

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगामी शीतकालीन मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

यह टेप वाहनों की रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने में सहायक होगा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जनपद पुलिस द्वारा समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *