कालपी (जालौन) | 21 जनवरी 2026
आज दिनांक 21.01.2026 को बबलू पुत्र रामपाल कुशवाहा द्वारा सूचना दी गई कि झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने, उसके गेहूं के खेत से होकर गुजर रही 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खम्भे के नीचे एक अज्ञात महिला का शव आंशिक रूप से जली अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली कालपी पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी किया गया।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले में जांच के दौरान जो भी साक्ष्य एवं तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी कालपी की बाइट:
“सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कराया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।”