पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई – फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनपद कानपुर देहात
दिनांक : 26 सितम्बर 2025

आज दिनांक 26.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की।
इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *