जालौन, 20 सितम्बर 2025।
“विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” के अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक, यू0पी0 112 द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पीआरवी कालपी के का0 पंकज कुमार एवं का0 देवेश कपूर को भेंट किया।
दोनों पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मानव जीवन की रक्षा का उत्कृष्ट कार्य किया था। उनके इस साहसिक कदम और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्य पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं और समाज में पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत करते हैं।