संवाददाता – कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मंगलपुर क्षेत्र में घटित हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना मंगलपुर में तहरीर दी गई कि अभियुक्त अनूप कुमार (डांस टीचर) ने इंस्टाग्राम कॉल के माध्यम से वादी के 17 वर्षीय भाई सौरभ पाल को धुन्नू सिंह स्कूल के पास बुलाया और धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सौरभ पाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु०अ०सं० 26/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र रामचन्द्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी वलीनगर थाना काकोरी जनपद लखनऊ, हाल निवासी कस्बा झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात (किराये का मकान) को दिनांक 26.01.2026 को कस्बा झींझक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक को उसके निजी संबंधों की जानकारी थी और इसी बात को लेकर वह उससे पैसों की मांग करता था। पैसों को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते अभियुक्त ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
-
प्रभारी निरीक्षक – श्री महेश कुमार दुबे
-
हे0का0 – सतेन्द्र दीक्षित
-
का0 – 961 दीपक खारी