पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 06.02.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।

अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *