संवाददाता | उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाए।
पुलिस विभाग द्वारा इस तरह की वर्चुअल जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।