संवाददाता | जालौन
वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कदौरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त ब्रह्मादीन पुत्र हीरालाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम पिपरया का डेरा, मजरा अभिरवां, थाना कदौरा, जनपद जालौन का निवासी है। पुलिस ने उसे विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।