कानपुर देहात।
दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित जनसुनवाई से आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ मंच मिल रहा है, जिससे पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है।