मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” को लेकर डीएम की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *