पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
उरई / जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *