संवाददाता
उरई / जालौन
अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल उरई, योगेन्द्र सिंह ने जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद मुख्यालय स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं।
उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज कराते समय स्मार्ट मीटर की एचडी फोटो, विद्युत संयोजन संख्या तथा संबंधित बिजली घर का नाम उपलब्ध कराएं, जिससे समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि 132/33/11 केवी कालपी रोड, 33/11 केवी कालपी रोड उरई, राहिया, करमेर रोड, सुशील नगर, कोंचनाका, हरदोई गुर्जर, औंता, कुकरगांव, कुसमिलिया, एट, कोटरा, पिण्डारी, आटा, कैलिया, नदीगांव, कोंच प्रथम एवं द्वितीय तथा उरई क्षेत्र के लिए स्मार्ट मीटर हेल्पलाइन नंबर 8004912655 निर्धारित किया गया है।
वहीं जालौन टाउन, खांखरी, उदोतपुरा, खकसीस, हदरूख, सिरसाकलार, बाबई, कुठौंद, सिंगटौली, न्यामतपुर, महेबा, कालपी, उसरगांव, बबीना, परौसा, इटौरा, चन्दरसी, सरावन, माधौगढ़, जगम्मनपुर, रामपुरा, रेढ़र एवं सिद्धपुरा क्षेत्रों के लिए स्मार्ट मीटर हेल्पलाइन नंबर 7318124866 जारी किया गया है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर शीघ्र समाधान प्राप्त करें।
राष्ट्रहित में ऊर्जा बचाएं — जागरूक नागरिक बनें।