कानपुर देहात।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने दिनांक 07 अप्रैल 2026 को अपराह्न में माँ वैष्णो इंडेन गैस एजेंसी, रूरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित पाए गए। एजेंसी संचालक के अनुसार, यह एजेंसी लगभग 2300 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति करती है। अप्रैल माह में 01 से 07 अप्रैल के बीच 75 से 80 तारीख के मध्य बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस वितरण किया जा रहा था।
मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछताछ में सामने आया कि अधिकांश उपभोक्ता ई-केवाईसी पूर्ण न होने के कारण एजेंसी पर पहुंचे थे। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर ही पोर्टल के माध्यम से डिलीवरी रिपोर्ट का सत्यापन किया और उपभोक्ताओं को फोन कर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की पुष्टि की।
निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक को निर्देश दिए गए कि ई-केवाईसी एवं एड्रेस कोड संबंधी समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को अलग-अलग लाइनों में खड़ा कर अनावश्यक परेशान न किया जाए। साथ ही, गैस आपूर्ति से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि पिछली डिलीवरी के 45 दिन पूरे होने के बाद ही अगली गैस बुकिंग करें, अन्यथा एड्रेस कोड प्राप्त नहीं होगा और बुकिंग में समस्या आएगी।