जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात।

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तर के समस्त अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ज़ूम) के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *