उरई / जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण शामिल हुए।
जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।