वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना आटा पुलिस की कार्रवाई

उरई / जालौन।

जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

इसी क्रम में थाना आटा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त मिट्ठू उर्फ शिवकुमार पुत्र गोपी धोबी निवासी ग्राम पिपरांया, थाना आटा, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *