थाना कुठौन्द पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता | जालौन

जनपद जालौन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौन्द पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. कालीचरन उर्फ कल्लू पुत्र रामकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष
  2. कैलाश पुत्र रामेश्वर, उम्र लगभग 60 वर्ष

दोनों निवासी ग्राम नवासी, थाना कुठौन्द, जनपद जालौन हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *