वारंटी अभियुक्त जण्डैल सिंह उर्फ सुखदेव सिंह गिरफ्तार, थाना रेंढर पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता | जालौन

जनपद जालौन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेंढर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त जण्डैल सिंह उर्फ सुखदेव सिंह पुत्र विदुर सिंह, निवासी ग्राम कन्हरपुरा, थाना रेंढर, जनपद जालौन है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *