थाना आटा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता | जालौन

जनपद जालौन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आटा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. रामनरायन पुत्र अजुद्दी, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम आटा, जनपद जालौन।
  2. सुल्तान पुत्र मगन, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना चुर्खी, जनपद जालौन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *